All type information

.
Articles by "Body kase banye"

आपका जिम 'वजन' कम कर रहा है या जेब?

कैसा है आपका जिम? फिटनेस फंडा आजकल जरूरत के अलावा ट्रेंड भी बनता जा रहा है। इसके लिए डाइट से लेकर योगा, एरोबिक्स, डांस थैरेपी और अन्य कई माध्यम प्रचलन में हैं। ऐसा ही एक बेहद प्रचलित माध्यम है 'जिम', लेकिन 'जिम' ज्वाइन करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप सही तरीके व नियमों का ध्यान रखने वाले जिम को ही ज्वाइन कर रहे हैं या नहीं।

फिल्म स्टार हों या बिजनेस मैन, मॉडल हों या कोई और सेलिब्रिटीज, सभी अपने को फिट रखने के लिए जिम जाते हैं। क्योंकि फिट रहना उनकी इच्छा का ही सवाल नहीं होता अपितु उनके प्रोफेशनल इंट्रैस्ट से भी जुड़ा है। 

लेकिन जरूरी नहीं है कि आप जिम तभी जाएं जब आपका हेल्दी एवं फिट रहना आपके प्रोफेशनल प्रॉफिट से ही जुड़ा हो। आजकल यूं भी फिट रहने के लिए जिम जाने का आम आदमियों तक में चलन बढ़ रहा है। फिट रहने का कतई यह मतलब नहीं है कि आप अपने शरीर के फैट को घटाकर अपने वजन को 10-20 किलो कम करें। वजन घटाए बिना भी जिम जाने की जरूरत होती है और लोग जा भी रहे हैं। ऐसे लोगों का 'राइट डाइट, राइट जिम' नारा होता है। 

स्वस्थ रहने के प्रति बढ़ती अवेयरनेस के चलते आजकल जिम जाने वालों की तादाद काफी बढ़ गई है लेकिन जरूरी नहीं है कि जिम जाने वाले सभी लोग इसका भरपूर फायदा उठा पाते हों। सच बात तो यह है कि ज्यादातर लोग जिम का भरपूर फायदा नहीं उठा पाते। कारण होता है गलत जिम का चुनाव। सवाल है क्यों हममें से ज्यादातर युवा अपने लिए सही जिम का चुनाव नहीं कर पाते हैं? 

दरअसल किसी की भी फिटनेस उसकी जिम यूज करने की क्षमता और जिम में उसकी क्षमता के अनुकूल साजो-सामान व माहौल पर निर्भर करती है।

 

सवाल है कि जिम में ऐसी क्या बातें होनी चाहिए? जाहिर है जिम वेल इक्विप्ड हो, क्वॉलिफाइड ट्रेनर हों, सही हेल्थ के लिए जूस, चाय-कॉफी आदि के लिए कैफे हों। न्यूट्रिशिनस्ट्स और पर्सनल ट्रेनर हों। यही नहीं वहाँ के इक्विपमेंट भी ब्रांडेड होने चाहिए... तो क्या आप भी इस प्रकार के जिम को परफेक्ट मान रहे हैं? ठहरिए आप गलती कर रहे हैं। दरअसल, ये सभी चीजें तो जरूरी हैं मगर इन सभी चीजों से ही कोई भी जिम परफेक्ट नहीं हो जाता। ....किसी भी जिम में जाने से पहले हमें मूल रूप से कई बातों पर भी ध्यान देना चाहिए- 

* जिम का चुनाव करते समय इस बात को सबसे पहले जेहन में रखें कि वह आपकी लाइफस्टाइल के अनुरूप हो, उसे प्रमोट करने वाला हो। जिम ऐसा न हो जो सिर्फ आपके लिए एक मेडिकल प्रोग्राम की ही भूमिका अदा करे। 

* जिम में आने वाले जहां एक ओर यंगस्टर्स होते हैं वही दूसरी ओर मिडिल एज ग्रुप के लोग भी होते हैं। यंगस्टर्स वहां बॉडी बिल्डिंग के लिए आते हैं तो कुछ लोग सामान्य रूप से फिट रहने के लिए इसे ज्वाइन करते हैं। उम्र और शरीर के अनुसार सबके शरीर अलग प्रकार के होते हैं। उनके फिटनेस लेवल में भी फर्क होता है। कुछ हार्ट पेशेंट, हाई ब्लडप्रैशर, आस्ट‍ियोपोरोसिस के पेशेंट होते हैं। जिम में ऐसे तमाम लोगों के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रोग्राम होने चाहिए इसलिए ट्रेनर का उच्च प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है। 

* जिम में इस्तेमाल होने वाले बॉडी इक्विपमेंट भी ब्रांडेड तथा उच्च क्वॉलिटी के होने चाहिए। इस तरह के इक्विपमेंट द्वारा ही एक्सरसाइज का सही तकनीकी ढंग से विकास किया जा सकता है। सही मसल्स के डेवलपमेंट के लिए यह इक्विपमेंट सुरक्षित होने चाहिए ताकि इससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका न रहे। 

* जिम ऐसा हो जो आप में मोटापा कम करने का आकर्षण जगाने के बजाय आपके शरीर के फैट के स्तर को संतुलित करे। 

* पहली बार जिम ज्वाइन करने वालों के लिए जरूरी है कि वे जिम में ऐसी एक्सरसाइज रूटीन और न्यूट्रिशिनल गाइड लाइन्स अपनाएँ जो कि शॉट टर्म हों, जिन्हें आप अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार पूरा कर सकने में सफल हो सकें। 

* वर्क आउट के लिए आपका मूड तभी तैयार हो सकता है जब आपके आसपास का वातावरण इसके अनुकूल हो। जिम की साफ-सफाई, वहां कार्यरत लोगों का पॉजिटिव रुख और वहाँ आने वाला क्राउड आपके वर्कआउट के मूड को लगातार ताजा बनाए रखता है। 

* ऐसा हो भी क्यों न आखिर आप जिम में अपनी बॉडी, माइंड को सिर्फ एनर्जी देने के लिए ही नहीं आए हैं बल्कि एक दिन आने के बाद यहाँ अगले दिन भी आपका दोबारा आने के लिए मन करे। जिम का ऐसा होना भी जरूरी है। 

* जिम का चुनाव करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि जिम में आप बॉडी और माइंड दोनों को फिट करने जा रहे हैं। डि-स्ट्रेस के लिए वहाँ मसाज, स्टीम, शॉवर, हेल्थ जूस कैफे की सुविधाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए। 

* जिम में ट्रेंड प्रोफेशनल्स के अलावा फिटनेस प्रोग्राम को साइंटिफिक एप्रोच से करवाने की सुविधा भी होनी चाहिए। 

* जिम में फिटनेस प्रोग्राम को सही तरीके से गाइड करने के लिए प्रोफेशनल कंसल्टेंट्स, फिटनेस एक्सपर्ट्‌स, फिजियो थैरेपिस्ट्स, न्यूट्रिशनिस्ट्स आदि होने चाहिए। याद रखें हमारे शरीर की जरूरत मेडिकल हिस्ट्री और बॉडी डाइट के अनुसार ही एक्सपर्ट हमें गाइड करें तो बेहतर होता है। 

* फिजिकल ट्रेनर्स ही मोटिवेर्ट्स होने चाहिए। 

आखिर क्यों नहीं जिम में बनती बॉडी
सलमान खान, जान अब्राहम, आमिर खान ये कुछ नाम हैं जिन्हें लोग न सिर्फ एक कलाकार के रूप में जानते हैं बल्कि उनकी आकर्षक बॉडी के लिए भी जानते हैं। कई युवा इनके जैसी बॉडी बनाने की ख्वाहिश लेकर जिम तो पहुंचते हैं पर बिना बॉडी बनाए निराश होकर लौट जाते हैं। आज युवा जंक्शन में आपको मैं बताता हूं कि आखिर क्यूं नहीं बना पाते युवा जिम में बॉडी।
अक्सर जिम ज्वाइन करने वाले युवा बंदे के जिम में प्रवेश करते ही उसे ऐसे लोग नजर आते हैं जो बड़े-बड़े डंबल से व्यायाम कर रहे होते हैं। उनके सामने छोटा डंबल उठाने में उस नए व्यक्ति को शर्म आती है। पर वह बड़ा वेट उठा नहीं सकता क्योंकि उसमें इतनी शक्ति (स्टेमना) नहीं होती। ऐसे में वह ट्रेनर के पास जाकर अपने डाइट के बारे में पूछता है जवाब में उसे बॉडी सप्लीमेंट के रूप में एक सलाह मिलती है। पर रिजल्ट दो दिन में तो नहीं बदल सकता।
बेचारा युवा निराश होकर हतोत्साहित भरे मन से जिम में व्यायाम शुरू करने के बाद शुरू हुई पीड़ा से कराहकर अलविदा हो जाता है। यही कारण है कि बहुत सारे युवा जिम में न तो बॉडी बना पाते हैं न ही अपने को स्वस्थ रखने के लिए एक जरूरी व्यायाम कर पाते हैं। हां कुछ युवक ऐसे भी हैं जो जिम लड़कियां देखने के मकसद से आते हैं। जिम में व्यायाम के बजाय अपनी बातों और अदाओं से लड़कियों को रिझाने के प्रयास में समय बिताकर चले जाते हैं। पर भइया! सिर्फ जिम में जाने से बॉडी नहीं बन जाती न ही उसका तब तक कोई फायदा होता है जब तक कि उसके लिए आपके मन में समर्पण न हो।
जब ये सब बता दिया तो आइए ये भी ज्ञान ले लीजिए जब आप जिम ज्वाइन करें तो सिर्फ मन में ये ठान लें कि नियमित तौर पर एक निश्चित समय पर जिम जाएंगे। व्यायाम की शुरुआत ट्रेनर के कहे अनुसार छोटे डंबल और कम वेट से करें। अपने पूरे व्यायाम का एक चार्ट तैयार करें। अगर आप प्रोफेशनल तौर पर बॉडी नहीं बनाना चाहते तो एक दिन में सिर्फ एक बॉडी पार्ट करें। एक सप्ताह में छह दिन का शेड्यूल तैयार करें। इसमें बैक, शोल्डर, चेस्ट, बाईसेप्स, ट्राईसेप्स और लेग्स शामिल होने चाहिए। रविवार का दिन आराम का होना चाहिए। इन सभी बॉडी पार्ट के साथ 15 से 20 मिनट का समय एब्स को दें। ऐसा करके आप भी आदर्श काया के धनी हो सकते हैं।
अब आइए आपको कुछ ऐसी घटनाओं से रूबरू करवाते हैं जिससे पता चलता है कि युवा जिम के प्रति कितनी गंभीरता दिखाता है। जब ओम शांति ओम आई तो नौजवानों के अरमानों को एक प्रेरणा मिली हर कोई शाहरुख जैसी बॉडी बनाने को बेताब नजर आने लगा। आप को जानकर हैरानी होगी इस फिल्म के रिलीज होने के दो तीन दिन बाद मेरे जिम में खड़े होने की जगह नहीं बची। मैंने अपने ट्रेनर से सवाल किया भाई पिछले दो दिनों में यहां कितने नए बॉडी बनाने के इच्छुक नौजवानों ने प्रवेश लिया? जवाब मिला 120। इस सवाल और इसके जवाब के बीच आई यह संख्या यह बताने के लिए पर्याप्त है कि बॉडी बनाने की चाहत रखने वाले किस कदर देश भर के जिम में उस समय सिक्स पैक्स की चाहत लेकर पहुंचे।
मात्र दो दिन में जिम की कमाई अपने सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ चुकी थी। पर इस रिकॉर्ड के जश्न के थमने से पहले इस संख्या में से 80 फीसदी लोग जिम से डिसअपीयर हो गए। कारण ये था कि उन्हें व्यायाम की महिमा समझ में आ गई साथ ही शाहरुख की मेहनत का अंदाजा भी उन्हें लग गया। कुछ ने तो इसी दौरान यह भी प्रतिक्रिया दी कि हमें कौन सा फिल्म में हीरो बनना है, तो कुछ ने यह कहकर जिम को अलविदा कहा कि भाई हम तो खाते पीते घर के लोग हैं हम क्यों अपनी सेहत खराब करें।
खैर समय बीता धारणाएं बदलीं, शाहरुख के सिक्स पैक्स का जादू भी लोगों में उसी तरह बासी हो गया जैसे कि दो दिन पहले बना खाना रेफ्रीजरेटर में न रखने से बासी हो जाता है। यह बात यहां समझ में आई की आज का युवा पाना सबकुछ पाना चाहता है पर उसमें उसे मेहनत न करना पड़े उसकी यह पहली शर्त होती है। बॉडी बनने पर किस तरह से पर्सनालिटी निखरती है इसका अहसास युवाओं को तब होता है जब वे किसी फिल्म में किसी हीरो के डोले-सोले से साक्षात्कार करते हैं। पर अब इन फिल्म वालों को कौन समझाए कि इससे हमारे युवाओं को कितनी मुश्किल उठानी पड़ती है।
ओम शांति ओम के बाद एक और खान ने नए बॉडी को तरासकर गजनी फिल्म के माध्यम से लोगों के सामने परोस दिया। पर इस बार जिम वाले सतर्क हो गए थे उन्हें लगा कि जब आमिर खान बनने का भूत लोगों पर सवार होगा तो उसकी अच्छी कीमत क्यूं न ली जाए। इस बार फिल्म के साथ-साथ जिम के पोस्टर भी तैयार हुए, जिसमें कुछ यूं लिखा गया था। आमिर जैसी बॉडी बनाएं सिर्फ दो महीने में..। मुझे यह नहीं पता कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने कमाए पर यह जरूर पता है कि गजनी की आग में एक बार फिर जिमों में कुछ दिनों की हरियाली आई। पर इससे मुझे सत्य का ज्ञान हुआ और पता चला कि इसलिए नहीं बना पाते ढेर सारे युवा जिम में बॉडी।

10 दिनों में कैसे कम करें अपना वजन

कहते हैं शरीर भगवान का दिया हुआ सबसे नायाब तोहफा है जिसका हम सभी को ख्‍याल रखना चाहिए। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास बात करने तक का टाइम नहीं हैं ऐसे में अगर आप अपने बढते वजन से परेशान हैं तो बस कहने से वजन कंट्रोल नहीं होगा इसके लिए बस आपको अपने खान पान और डेली रूटीन पर  नजर डालनी होगी।

रोज एक्‍सरसाइज करें-  एक्‍सरसाइज करने का मतलब ये नहीं कि कल से आप जिम ज्‍वाइन कर लें या फिर लम्‍बी दौड़ पर निकल जाएं। इसके लिए रोज सुबह ताजी हवा में करीब 15 मिनट टहलें और धीरे-धीरे अपने टहलने का समय बढ़ाते जाएं।

ढेर सारा पानी पिएं- पानी का शरीर के भार से काफी गहरा रिश्‍ता है। रोज जितना हो सके ढेर सारा पानी पिएं ताकि शरीर में ज्‍यादा से ज्‍यादा मेटाबॉलिक एक्‍टीविटी होती रहे।    समय से सोएं- समय से सोना न सिर्फ आपके मन को खुश रखेगा बल्‍कि आपके वेट को भी कम करता है इसलिए दिनभर में कम से कम 8 घंटे की नींद लें और सोनें से 2 घंटे

पहले खाना खाएं-  कैसे बनाएं अपना डायट चार्ट- हमेशा ताजे फल खाएं- हमेशा ताजे फल ही खाएं जिनमें एंटी ऑक्‍टिडेंट की मात्रा अधिक हो जैसे संतरा, नीबूं। चिप्‍स, तली भूजीं चीजों से परहेज करें और लो कैलोरी वाली चीजें खाएं।

खानें पर कंट्रोल करें- खाने पर कंट्रोल करना आपके लिए हो सकता है काफी मुश्‍किल काम हो लेकिन अगर वजन कम करना है आपको अपने खाने पर थोड़ा कंट्रोल जरूर करना पड़ेगा। खाने में मीठे की मात्रा कम लें और हाईकैलोस्‍ट्रॉल वाले पकवानों से बचें।

हमेशा बैठे न रहें- अगर आप ऐसी जगह जॉब करते हैं जहां पर दिन भर बैठे बैठे काम करना पड़ता है तब तो आपको अपने खाने पीने पर खास ध्‍यान रखना होगा। ऑफिस में अपने शरीर थोड़ा एक्‍टिव बनाए रखने के लिए बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें।

रात में हल्‍का भोजन करें- अक्‍सर रात में हम सभी पेटभर कर खाना खा लेते हैं और अगर किसी पार्टी में जाना हो फिर कहने ही क्‍या, लेकिन दोस्‍तों रात में सोने के बाद हमारे शरीर की सभी एक्‍टीविटी धीमी हो जाती है जिसमें खाना पचाने की क्रिया भी शामिल है इसलिए रात में हो सके तो हल्‍का खाना ही खाए ताकि वो आसानी से कम समय में पच जाए और आपके शरीर में अतिरिक्‍त चर्बी जमा न होने पाए।

 अपना डायट चार्ट लगाए- अगर आप अपने डायट पर सहीं समय में कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो उसका एक चार्ट बना लें जिसमें सुबह के नाश्‍ते से लेकर दोपहर के खाने और रात के खाने का मेनू और समय लिखा हो और उस डायट चार्ट को फॉलो भी करें।

फूड डायरी बनाएँ- अगर आप डाइट कंट्रोल करने और जिम जाने के बावजूद मोटापा एक सेंटीमीटर भी कम नहीं कर पाए हैं, तो आपको एक फूड डायरी जरूर बनाना चाहिए। आप सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक जो भी खाएँ या पिएँ उसका रिकॉर्ड तैयार करें। यह कार्य आपको स्लिम बनाने में काफी मदद करेगा।

Popular Posts

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Design & SEO by TechNetSurf. Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget