Latest Post

कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत

Early to bed and early to rise makes a man healthy wealthy and wise

हममें से ज्यादातर लोगों ने कभी ना कभी ये कोशिश ज़रूर की होगी कि रोज़ सुबह जल्दी उठा जाये. हो सकता है कि आपमें से कुछ लोग कामयाब भी हुए हों, पर अगर majority की बात की जाये तो वो ऐसी आदत डालने में सफल नहीं हो पाते. लेकिन आज जो article  मैं आपसे share कर रहा हूँ इस पढने के बाद आपकी सफलता की  probability निश्चित रूप से बढ़ जाएगी. यह article इस विषय पर दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े गए लेखों में से एक का Hindi Translation है. इसे Mr. Steve Pavlina ने लिखा है . इसका  title है “How to become an early riser.“. ये बताना चाहूँगा कि  इन्ही के द्वारा लिखे गए  लेख “20 मिनट में जानें अपने जीवन का उद्देश्य ” का Hindi version इस ब्लॉग पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखों में से एक है.

तो आइये जानें कि हम कैसे डाल सकते हैं सुबह जल्दी उठने की आदत.

कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत? / How to wake up early morning in Hindi

   Aristotle ने कहा है –

It is well to be up before daybreak, for such habits contribute to health, wealth, and wisdom.सूर्योदय  होने  से  पहले  उठाना  अच्छा  होता  है, ऐसी  आदत  आपको  स्वस्थ , समृद्ध  और  बुद्धिमान  बनती  है .

सुबह  उठने  वाले  लोग  पैदाईशी  ऐसे  होते  हैं  या   ऐसा  बना  जा  सकता  है ? मेरे  case में  तो  निश्चित  रूप  से  मैं  ऐसा  बना  हूँ . जब  मैं  बीस  एक  साल  का  था  तब  शायद  ही  कभी  midnight से  पहले  बिस्तर  पे  जाता  था . और  मैं  लगभग  हमेशा  ही  देर  से  सोता  था. और  अक्सर  मेरी  गतिविधियाँ  दोपहर  से  शुरू  होती  थीं .

पर  कुछ  समय  बाद  मैं  सुबह  उठने  और  successful  होने  के  बीच  के  गहरे  सम्बन्ध  को  ignore नहीं  कर  पाया , अपनी  life में  भी . उन  गिने  – चुने  अवसरों  पर  जब  भी   मैं  जल्दी  उठा  हूँ  तो  मैंने  पाया  है  कि  मेरी  productivity लगभग  हमेशा  ही  ज्यादा  रही  है , सिर्फ  सुबह  के  वक़्त  ही  नहीं  बल्कि  पूरे  दिन . और  मुझे  खुद अच्छा  होने  का  एहसास  भी  हुआ  है . तो  एक  proactive goal-achiever होने  के  नाते  मैंने सुबह  उठने  की  आदत  डालने  का  फैसला  किया . मैंने  अपनी  alarm clock 5 am पर  सेट  कर  दी …

— और  अगली  सुबह  मैं  दोपहर  से  just पहले  उठा .

ह्म्म्म…………

मैंने  फिर  कई  बार  कोशिश  की , पर  कुछ  फायदा  नहीं  हुआ .मुझे  लगा  कि  शायद  मैं  सुबह  उठने  वाली  gene के  बिना  ही  पैदा  हुआ  हूँ . जब  भी  मेरा  alarm बजता  तो  मेरे  मन  में  पहला  ख्याल  यह  आता  कि  मैं  उस  शोर  को  बंद  करूँ  और  सोने  चला  जून . कई  सालों  तक  मैं  ऐसा  ही  करता  रहा , पर  एक  दिन  मेरे  हाथ  एक  sleep research लगी  जिससे  मैंने  जाना  कि  मैं  इस  problem को  गलत  तरीके  से  solve कर  रहा  था . और  जब  मैंने  ये  ideas apply   कीं  तो  मैं  निरंतर  सुबह   उठने  में  कामयाब  होने  लगा .

गलत  strategy के  साथ  सुबह  उठने  की  आदत  डालना  मुश्किल  है  पर  सही  strategy के  साथ  ऐसा  करना  अपेक्षाकृत  आसान  है .

सबसे  common गलत  strategy है  कि  आप  यह  सोचते  हैं  कि  यदि  सुबह  जल्दी  उठाना  है  तो  बिस्तर  पर  जल्दी  जाना  सही  रहेगा . तो  आप  देखते  हैं  कि  आप  कितने  घंटे  की  नीद  लेते  हैं , और  फिर  सभी  चीजों  को  कुछ  गहनते  पहले  खिसका  देते  हैं . यदि  आप  अभी  midnight से  सुबह  8 बजे  तक  सोते  हैं  तो  अब  आप  decide करते  हैं  कि  10pm पर  सोने  जायेंगे  और  6am पर  उठेंगे .  सुनने  में  तर्कसंगत  लगता  है  पर  ज्यदातर  ये  तरीका  काम  नहीं  करता .

ऐसा  लगता  है  कि  sleep patterns को  ले  के  दो  विचारधाराएं हैं . एक  है  कि  आप  हर  रोज़  एक  ही  वक़्त  पर  सोइए  और  उठिए . ये  ऐसा  है  जैसे  कि  दोनों  तरफ  alarm clock लगी  हो —आप  हर  रात  उतने  ही  घंटे  सोने  का  प्रयास  करते  हैं . आधुनिक  समाज  में  जीने  के  लिए  यह  व्यवहारिक  लगता  है . हमें  अपनी  योजना  का  सही  अनुमान  होना  चाहिए . और  हमें  पर्याप्त  आराम  भी  चाहिए .

दूसरी  विचारधारा  कहती  है  कि  आप  अपने  शरीर  की  ज़रुरत  को  सुनिए  और  जब  आप  थक  जायें  तो  सोने  चले  जाइये  और  तब  उठिए  जब  naturally आपकी  नीद  टूटे . इस  approach की  जड़  biology में  है . हमारे  शरीर  को  पता  होना  चाहिए  कि  हमें  कितना  rest चाहिए , इसलिए  हमें  उसे  सुनना  चाहिए .
Trial and error से  मुझे  पता  चला  कि  दोनों  ही  तरीके  पूरी  तरह  से  उचित  sleep patterns नहीं  देते . अगर  आप  productivity की  चिंता  करते  हैं  तो  दोनों  ही  तरीके  गलत  हैं . ये  हैं  उसके  कारण :

यदि  आप  निश्चित  समय  पे  सोते  हैं  तो  कभी -कभी  आप  तब  सोने  चले  जायेंगे  जब  आपको  बहुत  नीद  ना  आ  रही  हो . यदि  आपको  सोने  में  5 मिनट  से  ज्यादा  लग रहे  हों  तो  इसका  मतलब  है  कि  आपको  अभी  ठीक  से  नीद  नहीं  आ  रही  है . आप  बिस्तर  पर  लेटे -लेटे अपना  समय  बर्वाद  कर  रहे  हैं ; सो  नहीं  रहे  हैं . एक  और  problem ये  है  कि  आप  सोचते  हैं  कि  आपको  हर  रोज़  उठने  ही  घंटे  की  नीद  चाहिए , जो  कि  गलत  है . आपको  हर  दिन  एक  बराबर  नीद  की  ज़रुरत  नहीं  होती .

यदि  आप  उतना  सोते  हैं  जितना  की  आपकी  body आपसे  कहती  है  तो  शायद  आपको  जितना  सोना  चाहिए  उससे  ज्यादा  सोएंगे —कई  cases में  कहीं  ज्यादा , हर  हफ्ते  10-15 घंटे  ज्यदा ( एक  पूरे  waking-day के  बराबर ) ज्यादातर  लोग  जो  ऐसे  सोते  हैं  वो  हर  दिन  8+ hrs सोते  हैं , जो  आमतौर  पर  बहुत  ज्यादा  है . और  यदि  आप  रोज़  अलग -अलग  समय  पर  उठ  रहे  हैं  तो  आप  सुबह  की  planning सही  से  नहीं  कर  पाएंगे . और  चूँकि  कभी -कभार  हमारी  natural rhythm घडी से  मैच  नहीं  करती  तो  आप  पायंगे  कि  आपका  सोने  का  समय  आगे  बढ़ता  जा   रहा  है .

मेरे  लिए  दोनों  approaches को  combine करना  कारगर  साबित  हुआ. ये  बहुत  आसान  है , और  बहुत  से  लोग  जो  सुबह  जल्दी  उठते  हैं , वो  बिना  जाने  ही  ऐसा  करते  हैं , पर  मेरे  लिए  तो  यह  एक  mental-breakthrough था . Solution ये  था  की  बिस्तर  पर  तब  जाओ  जब  नीद  आ  रही  हो  ( तभी  जब  नीद  आ  रही  हो ) और  एक  निश्चित  समय  पर  उठो ( हफ्ते  के  सातों  दिन ). इसलिए  मैं  हर  रोज़  एक  ही  समय  पर  उठता  हूँ ( in my case 5 am) पर  मैं  हर  रोज़  अलग -अलग  समय  पर  सोने  जाता  हूँ .

मैं  बिस्तर  पर  तब  जाता  हूँ  जब  मुझे  बहुत  तेज  नीद  आ  रही  हो . मेरा  sleepiness test ये  है  कि  यदि  मैं  कोई  किताब  बिना  ऊँघे  एक -दो  पन्ने  नहीं  पढ़  पाता  हूँ  तो  इसका  मतलब  है  कि  मै  बिस्तर  पर  जाने  के  लिए  तैयार  हूँ .ज्यादातर  मैं  बिस्तर  पे  जाने  के  3 मिनट  के  अन्दर  सो  जाता  हूँ . मैं  आराम  से  लेटता  हूँ  और  मुझे  तुरंत  ही  नीद  आ  जाति  है .  कभी  कभार  मैं  9:30 पे  सोने  चला  जाता  हूँ  और  कई  बार  midnight   तक  जगा  रहता  हूँ . अधिकतर  मैं  10 – 11 pm के  बीच  सोने चला  जाता  हूँ .अगर  मुझे   नीद  नहीं   आ  रही  होती  तो  मैं  तब  तक  जगा  रहता  हूँ  जब  तक  मेरी  आँखें  बंद  ना  होने  लगे . इस  वक़्त  पढना  एक  बहुत  ही  अच्छी activity है , क्योंकि  यह  जानना  आसान  होता  है  कि  अभी  और  पढना  चाहिए  या  अब  सो  जाना  चाहिए .

जब  हर  दिन  मेरा  alarm बजता  है  तो  पहले  मैं  उसे  बंद  करता  हूँ , कुछ  सेकंड्स  तक  stretch करता  हूँ , और  उठ  कर  बैठ  जाता  हूँ . मैं  इसके  बारे  में  सोचता  नहीं . मैंने  ये  सीखा  है  कि  मैं  उठने  में  जितनी  देर  लगाऊंगा ,उतना  अधिक  chance है  कि  मैं  फिर  से  सोने  की  कोशिश  करूँगा .इसलिए  एक  बार  alarm बंद  हो  जाने के  बाद  मैं  अपने  दिमाग  में  ये  वार्तालाप  नहीं  होने  देता  कि  और  देर  तक  सोने  के  क्या  फायदे  हैं . यदि  मैं  सोना  भी  चाहता  हूँ , तो  भी  मैं  तुरंत  उठ  जाता  हूँ .

इस  approach को  कुछ  दिन  तक  use करने  के  बाद  मैंने  पाया  कि  मेरे  sleep patterns एक  natural rhythm में  सेट  हो  गए  हैं . अगर  किसी  रात  मुझे  बहुत  कम  नीद  मिलती  तो  अगली  रात  अपने  आप  ही  मुझे  जल्दी  नीद  आ  जाती  और  मैं  ज्यदा  सोता . और  जब  मुझमे  खूब  energy होती  और  मैं  थका  नहीं  होता  तो  कम  सोता . मेरी  बॉडी  ने  ये  समझ  लिया  कि  कब  मुझे  सोने  के  लिए  भेजना  है  क्योंकि  उसे  पता  है  कि  मैं  हमेशा  उसी  वक़्त  पे  उठूँगा  और  उसमे  कोई  समझौता नहीं  किया  जा  सकता .

इसका  एक  असर ये हुआ कि  मैं  अब  हर  रात  लगभग  90 मिनट  कम  सोता ,पर  मुझे  feel होता  कि  मैंने  पहले  से ज्यादा  रेस्ट  लिया  है . मैं  अब  जितनी  देर  तक  बिस्तर  पर  होता  करीब  उतने  देर  तक  सो  रहा  होता .

मैंने  पढ़ा  है  कि  ज्यादातर  अनिद्रा  रोगी  वो  लोग  होते  हैं  जो  नीद  आने  से  पहले  ही  बिस्तर  पर  चले  जाते  हैं . यदि  आपको  नीद  ना  आ  रही  हो  और  ऐसा  लगता  हो  कि  आपको  जल्द ही  नीद  नहीं  आ  जाएगी , तो  उठ  जाइये  और  कुछ  देर  तक  जगे  रहिये . नीद  को  तब  तक  रोकिये  जब  तक  आपकी  body ऐसे  hormones ना  छोड़ने  लगे  जिससे आपको नीद ना आ जाये.अगर  आप  तभी  bed पे  जाएँ  जब  आपको  नीद  आ  रही  हो  और  एक  निश्चित  समय  उठें  तो  आप  insomnia का  इलाज  कर  पाएंगे .पहली  रात  आप  देर  तक  जागेंगे , पर  बिस्तर  पर  जाते  ही  आपको  नीद  आ  जाएगी ..पहले  दिन  आप  थके  हुए  हो  सकते  हैं  क्योंकि  आप  देर  से  सोये  और  बहुत  जल्दी  उठ  गए , पर  आप  पूरे  दिन  काम  करते  रहेंगे  और  दूसरी  रात  जल्दी  सोने  चले  जायेंगे .कुछ  दिनों  बाद  आप  एक  ऐसे  pattern में  settle हो  जायेंगे  जिसमे  आप  लगभग  एक  ही  समय  बिस्तर  पर  जायंगे  और  तुरंत  सो  जायंगे .

इसलिए   यदि  आप  जल्दी  उठाना  चाहते  हों  तो  ( या  अपने  sleep pattern को  control करना  चाहते  हों ), तो  इस  try करिए :  सोने  तभी  जाइये  जब  आपको  सच -मुच  बहुत  नीद  आ रही  हो  और  हर  दिन  एक  निश्चित  समय  पर  उठिए .

क्यों ज़रूरी है हँसना ?

हँसना मनुष्य का प्राकृतिक स्वाभाव है। जब हम छोटे थे तो पूरा दिन ही हंसी-मजाक में गुजर जाता था…फिर हम बड़े होने लगे…हमे higher studies करनी थी..अच्छी नौकरी पानी थी…life में खुद को सेट करना था… अब हम खुद को seriously लेने लगे और इसी चक्कर में हमने अपने चेहरे की मुस्कान कहीं न कहीं खो दी। और अब तो लोग जितना हँसते हैं उससे कहीं अधिक Whatsapp और Facebook पे smiles बनाते हैं!

आज अपने इस लेख के माध्यम से मैं कोशिश करूँगा कि आप एक बार फिर से हंसने की importance को समझें, आप जाने कि क्यों ज़रूरी है हँसना?

मित्रों यदि आप अपने व्यक्तित्व के निर्माण में लगे हैं तो आपको आवश्यकता है – हंसी की,  चेहरे पर मुस्कान बनाये रखने का अभ्यास करने की और विनोदप्रिय बनने की : जिससे आप उदासी, तनाव, अवसाद, चिंता, इर्ष्या, क्रोध आदि पर काबू पा सकें और अपने व्यक्तित्व एवं जीवन में चमत्कारी परिवर्तन ला सकें।

अब तो  मल्टीनेशनल कंपनिया भी दफ्तर में light atmosphere कायम करने के लिए ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति करने में बहुत गम्भीर होती जा रही हैं जो work place में humour को promote कर सकते। इस काम के लिए कंपनियों ने “Humour Consultant ” के पद सृजित किये हैं क्योंकि उनका मानना है कि ऐसे माहौल में:

व्यक्ति दोगुनी गति से कार्य करता है।
उसकी कार्य क्षमता को प्रोत्साहन मिलता है।
Boss से बेहतर संवाद कायम कर सकता है।
व्यक्ति चुस्त एवं फुर्तीला रहता है, आदि।
मुस्कुराहट एक ऐसी वस्तु है जिसे हम सबको दे सकते है। यदि आपने प्रसन्नचित रहने का स्वभाव बना लिया है, हंसने-मुस्कुराने को जीवन का अंग बना लिया है तो निश्चित ही आप आगे बढ़ते रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप जहाँ कहीं होंगे, वहीँ अपनी मुस्कान से लोगों को अपनी ओर खीच लेंगे। आप लोगों से जुड़ेंगे और लोग आपसे।

महात्मा गांधी, चर्चिल, अब्राहम लिंकन, बनार्ड शा, सुकरात आदि कुछ नाम ऐसे है जिन्होंने मुस्कुराहट और विनोदप्रियता को अपनाकर स्वयं को चिंतामुक्त रखा था।

यहाँ तक कहा जाता है कि सुकरात ने जब जहर का प्याला पिया तो वो मुस्कुरा रहे थे।

व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में महान हस्ती स्वेट मार्डन ने लिखा है-

मुस्कुराहट पर खर्च कुछ नही आता है पर यह पैदा बहुत करती है इसे पाने वाले मालामाल हो जाते है परन्तु देने वाले भी दरिद्र नही रहते है। एक क्षण की मुस्कान कभी कभी स्मृति बन जाती है जो बहुत काम आती है। तब भी यह मोल नही ली जा सकती है, माँगी नही जा सकती है, उधार नही दी जा सकती है क्योंकि जब तक यह दी ना जाए तब तक संसार में यह किसी के कुछ काम की नही है।

मुस्कुराहट के बारे में ये शब्द मील के पत्थर है जिन पर मनन करके आप अपने व्यक्तित्व में पर्याप्त निखार ला सकते है।

कार्लाइल ने कहा है- “हमे ऐसा व्यक्ति बनना है जो गाता चहकता अपने कार्य में जुटा रहता है, जो थोड़े ही समय में अपना काम कर लेता है, इसी से हमारा जीवन सफल होता है “।

लार्ड बायरन ने भी कहा है “जब मौका मिले, हमेशा हंसे क्योंकि इससे सस्ती दवा कोई नही है” सचमुच, laughter is the best medicine.

मुस्कान के गुण

शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से हंसी और मुस्कान के अनेक गुण हैं, जैसे-

हंसी से आँखों में चमक पैदा होती है।
अवसाद या depression से मुक्ति मिलती है दुःख के क्षण उड़ जाते है।
स्वास्थ्य का संतुलन, जो अनिद्रा या किसी बुरी सूचना के कारण नष्ट हो गया है, हंसने से पूर्णतप्राप्त हो जाता है।
मुस्कुराहट से आत्मविश्वास में वृध्दि होती है और परस्पर मेल-जोल बढ़ता है।
किसी कार्य को दोहराने की शक्ति मिलती है।
समस्याओ पर काबू पाने में मदद मिलती है।
आत्मशक्ति को बल मिलता है।
हीन भावना दूर होती है और हमारा चेहरा तुलनात्मक रूप से अधिक सुंदर नजर आता है।
ध्यान रखने योग्य बाते:

हंसी मर्यादित होनी चाहिए ताकि आपकी हंसी से दुसरे के उपहास की झलक ना नजर आये।
बनावटी हंसी से आपके दिमाग का खालीपन दिखाई देगा।
बिना मौके और बिना सोचे समझे ना हंसे।
जो स्वयं को एक इमेज से बांधे हुए, उनकी हंसी लादी हुयी प्रतीत होती है जो सिर्फ होंठो के किनारों तक सीमित रह जाती है। ऐसे व्यक्तियों में Sense of Humour का गुण समाप्त हो जाता है।
यदि आप दुसरो से मजाक करके हंसते है तो स्वयं भी यह गुण उत्पन्न करे कि दुसरो के मजाक को भी सहन कर सके।
दुर्बल व्यक्तियों, विकलांगो या किसी बीमारी की स्तिथि पर हंसना स्वयं को अपनी नजर से नीचे गिराना है।
शेक्सपियर ने कहा है-

तुम्हे क्या करना चाहिए ?तुम्हे जो कुछ भी करना चाहिए, उसे अपनी मुस्कुराहट से प्राप्त करो ना कि तलवार के जोर से।

मुस्कुराने वाला व्यक्ति स्वयं तो खुश रहता है दुसरो को भी खुश करता है। मुस्कान वाला चेहरा कोई भी काम आसानी से करा लेता है। नेपोलियन का जो काम उसके एक दर्जन नौकर नही कर पाते थे वो काम उसकी पत्नी जोजेफाइन अपनी मुस्कुराहट से करा देती थी।

कहाँ गयी आपकी मुस्कान?

आप दिन भर में कितनी बार मुस्काराते हैं और कितनी बार खिलखिला कर हँसते हैं? क्या पहले की अपेक्षा आपकी मुस्कराहट गायब सी होती जा रही है? क्या वो दोस्तों के साथ ठहाके लगाना बीती बात बन चुकी है? यदि,” हाँ” तो आप अपनी लाइफ को गलत तरीके से जी रहे हैं!

एक तरफ आप अपनी लाइफ को बेहतर बनने की जद्दोजहद में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और दूसरी तरफ यही मेहनत आपकी हंसी ही उडाये जा रही है! अपनी लाइफ में balance लाइए। जीवन में आगे बढना बहुत ज़रूरी है, पर मुस्कराहट के साथ…मुस्कराहट के बिना नहीं!

इसलिए अगर आप उन लोगों में से हैं जिनका smile balance zero हो चुका है या इसके करीब है तो सब कुछ छोड़ कर एक बार शांति से बैठिये और अपनी लाइफ के भीतर झांकिए, समझने की कोशिश करिए कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं अगर वो आपकी मुस्कान आपसे छीन रहा है तो कहीं न कहीं चीजों को बदलने की ज़रूरत है…चलिए चीजों को बदल डालिए…चलिए, एक बार फिर उसी मुस्कान को…उसी खिखिलाहट को वापस बुलाइए और इस ज़िन्दगी को सचमुच हसीन बनाइये!

हमारे घर में बहुत सारी चीज़े होती है कुछ काम की और कुछ बिना काम की। पर क्या आपको पता है की इनमें से कुछ सामान हमारे लिए नुकशानदायक भी होता हैं। चलिए आज मैं आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बता रहा हु जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

जी हाँ, घर में ऐसी बहुत सी चीज़े है जिनके ज्यादा इस्तेमाल से हमारी जान तक जा सकती हैं। जैसे बेड, दिवार, बाथरूम और अन्य रोज इस्तेमाल में होने वाली चीज़े।

आपके घर में रखी ये दस आम चीज़े आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं
1. बेड

क्या आप जानते हो दुनिया में हर साल लगभग 500 लोग बेड से गिरने से मर जाते हैं।

2. दिवार पेंट

अगर आपका घर 30-40 साल पुराना है और घर की दीवारों को पेंट किये हुए बहुत समय हो गया है तो आपको उनसे खतरा हैं। अगर दीवारों पर पेंट सही है तो कोई परेशानी नहीं हैं और अगर दीवारों का पेंट पपड़ी बन कर निकल रहा है तो उसकी भभकिया इतनी जहरीली होती है की आपकी जान ले सकती हैं।

3. ब्लीच

घर पर इस्तेमाल किये जाने वाले क्लीनर्स में ब्लीच होता हैं। अगर अमोनिया गैस के साथ इसका मिश्रण हो जाये तो ये जानलेवा साबित हो सकता हैं।

4. छोटे पोधे

सभी सोचते है की घर पर रखे गमलो में छोटे पोधे सुरक्षित होते हैं मगर अयसा नहीं हैं इनमे से कुछ पोधे विषेले होते है और छोटे बच्चो के लिए खतरनाक होते हैं। इसलिए छोटे बच्चो को इनसे दूर रखना चाहियें।

5. सनस्क्रीन

धुप से बचाने वाले सनस्क्रीन में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जिनसे गर्भवती महिलाओ को नुकशान हो सकता हैं। साथ ही इनकी वजह से छोटे बच्चो के विकास में मुशीबत आ सकती हैं।

6. शैम्पू और लोशन

स्तन कैंसर के ट्यूमर में पाया जाने वाला केमिकल “Parbens” शैम्पू और लोशन में भी होता हैं।

7. फफूंद

नमी से घरमे लगने वाली फफूंद अगर ज्यादा हो जाये तो ये भी आपके लिए खतरनाक हो सकती हैं। इससे एलर्जी, अस्थमा और कैंसर हो सकता हैं।

8. हेयर डाई

बालो को काला करने वाली डाई में “Toulene” नाम का केमिकल होता हैं। जिससे खून का कैंसर हो सकता हैं।

9. बाथटब

अगर आपके बाथरूम में बाथटब है तो ये जान लीजिये की हर साल 400 आदमी बाथटब में गिर कर मर जाते हैं या किसी और कारण से अपनी जान गवां बैठते हैं।

10. सेंट

सेंट या सियो में “Phthalates” होते हैं और एक रिसर्च में पता चला है की इसकी वजह से नवजात शिशुओ में असामान्य विकास होता हैं जो आगे जा कर हानिकारक होता हैं।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर पाने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

Agar aapko har post ki jankari whatsapp par chiye to fellow karo
Step 1 , aap apne mobile me 9785879487 ko kyakaisa ke name se save kar lo
Step 2, fir apna name aor city likh kar send kar do
Step 3 , app koi bhi sawal puch sakte h  kisi bhi type ka
Step 4 app koi aor msg na kare exmple (talktime jeeto forward karo mugic dikho etc.)
Step 5 app sbhi ko har post ki jankari milgi aor aap daily visit kare

JARURI BATE

1.प्याज के रस को गुनगुना करके कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है।
2.प्रतिदिन 1 अखरोट और 10 किशमिश बच्चों को खिलाने से बिस्तर में
पेशाब करने की समस्या दूर होती है।
3.टमाटर के सेवन से चिढ़चिढ़ापन और मानसिक कमजोरी दूर होती है।यह मानसिक थकान को दूर करमस्तिस्क को तंदरुस्त बनाये रखता है।इसके सेवन से दांतो व् हड्डियों की कमजोरी भी दूर होती है.
4.तुलसी के पत्तो का रस,अदरख का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर 1-1चम्मच की मात्रा में दिन में 3से4 बार सेवन करने से सर्दी,जुखाम व् खांसी दूर होती है।
5.चाय की पट्टी की जगह तेज पत्ते की चाय पीने से सर्दी, जुखाम ,छींके आनानाक बहना ,जलन व् सरदर्द में शीघ्र आराम मिलता है।
6.रोज सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से चेहरे में रौनक आती है वजन कम होता है, रक्त प्रवाह संतुलित रहता है और गुर्दे ठीक रहते है।
7.पांच ग्राम दालचीनी ,दो लवंग और एक चौथाई चम्मच सौंठ को पीसकर 1 लीटर पानी में उबाले जब यह 250 ग्राम रह जाए तब इसे छान कर दिन में 3 बार पीने से वायरल बुखार में आराम मिलता है।
8.पान के हरे पत्ते के आधे चम्मच रस में 2 चम्मच पानी मिलाकर रोज नाश्ते के बाद पीने सेपेट के घाव व् अल्सर में आराम मिलता है।
9.मूंग की छिलके वाली दाल को पकाकर यदि शुद्ध देशी घी में हींग-जीरे का तड़का लगाकर खाया जाए तो यह वात, पित्त, कफ तीनो दोषो को शांत करती है।
10. भोजन में प्रतिदिन 20 से 30 प्रतिशत ताजा सब्जियों का प्रयोग करने से जीर्ण रोग ठीक होता है उम्र लंबी होती है शरीर स्वस्थ रहता है।
11.भिन्डी की सब्जी खाने से पेशाब की जलन दूर होती है तथा पेशाब साफ़ और खुलकर आता है।
12.दो तीन चम्मच नमक कढ़ाई में अच्छी तरह सेक कर गर्म नमक को मोटे कपडे की पोटली में बांधकर सिकाई करने से कमर दर्द में आराम मिलता है।
13.हरी मिर्च में एंटी आक्सिडेंट होता है जो की शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैऔर कैंसर से लड़ने में मदद करता है इसमें विटामिन c प्रचुर मात्रा में होता है जो की प्राकृतिक प्रतिरक्षा में सुधार करता है।
14.मखाने को देसी घी में भून कर खाने से दस्तो में बहुत लाभ होता है इसके नियमित सेवन से रक्त चाप , कमर दर्द, तथा घुटने के दर्द में लाभ मिलता है।
15.अधिक गला ख़राब होने पर 5 अमरुद के पत्ते 1 गिलास पानी में उबाल कर थोड़ी देर आग पर पका ठंडा करके दिन में 4 से 5 बार गरारे करने से शीघ्र लाभ होता है।
16.आधा किलो अजवाइन को 4 लीटर पान में उबाले 2 लीटर पानी बचने पर छानकर रखे, इसे प्रतिदिन भोजन के पहले 1 कप पीने से लिवर ठीक रहता है एवशराब पीने की इच्छा नहीं होती.।
17.नीम की पत्तियो को छाया में सुखा कर पीस लें . इस चूर्ण में बराबर मात्रा में कत्थे का चूर्ण मिला ले।इस चूर्ण को मुह के छालो पर लगाकर टपकाने से छाले ठीक होते है।
18.प्रतिदिन सेब का सेवन करने से ह्रदय,मस्तिस्क तथा आमाशय को समान रूप से शक्ति मिलती है तथा शरीर की कमजोरी दूर होती है।
19.20से 25 किशमिश चीनी मिटटी के बर्तन में रात को भिगो कर रख दें।सुबह इन्हें खूब चबा कर खाने से लो ब्लड प्रेसर में लाभ मिलता है व् शरीर पुष्ट होता है।
20. अमरुद में काफी पोषक तत्व होते है .इसके नियमित सेवन से कब्ज दूर होती है और मिर्गी, टाईफाइड , और पेट के कीड़े समाप्त होते है।


How To Add Facebook Like Box to Blogger Blog in Hindi ?
Hindi Me Blogger Blog Me Facebook Like Box Kaise Add Karen ?


Hi Friends, अगर आप अपने Blogger Blog में Facebook Like Box Add करना चाहते हैं, पर English की जटिलता और अन्य कारणों से ऐसा नहीं कर पाते हैं तो ये पोस्ट आपके लिए है.

मैं अपने इस पोस्ट में आपको बताऊंगा कि आप कैसे अपने Blogger Blog में Facebook Like Box Add कर सकते हैं वो भी काफी आसानी से :)

अगर आप एक Blogger हैं तो आप Social Media को अनदेखा नहीं कर सकते हैं जिसका जिक्र मैंने अपने इस पोस्ट "Blog या Website बनाने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए ?" में किया है.

इन्ही सब में एक और सबसे महत्वपूर्ण है आपके Blogger Blog के लिए Facebook Like Box जिसे Add करने से आपका Facebook Page आपके Blogger Blog में दिखने लगता है.

इसमें उस Facebook Page की लगभग सारी जानकारी रहती है और साथ में वही से आपके ब्लॉग के पाठक आपके Facebook Page को Like कर पाते हैं.

आप निचे के Figure में देख सकते हैं कि ये कैसा दीखता है :)


Facebook Like Box
Facebook Like Box अपने Blogger Blog में Add करने से आपके ब्लॉग के पाठको के लिए आपके Facebook Page को Like करना काफी आसान होता है और इस प्रकार आपके विश्वशनीय पाठको में भी वृद्धि होती है.

तो आइये जानते हैं Step By Step कि आप कैसे अपने Blogger Blog में Facebook Like Box को Add कर सकते हैं.

How To Add Facebook Like Box to Blogger Blog in Hindi ?
Hindi Me Blogger Blog Me Facebook Like Box Kaise Add Karen ?

STEP 1. > सबसे पहले अपने Blogger Blog में Log In करें तथा इसके Dashboard से Layout Tab में जाएँ.


Layout
STEP 2. > अब आप जहाँ Facebook Like Box रखना चाहते हैं वहां पर स्थित 'Add a Gadget' पर क्लिक करें.

STEP 3. > इसके लिए बेहतरीन जगह Sidebar होती है अतः आप वही 'Add a Gadget' पर क्लिक करें.


Add A Gadget in Sidebar
STEP 4. > अब एक नए Pop-Up में आपके पास निचे के Figure जैसा Option दिखाई देगा जिसमे HTML/JavaScript पर क्लिक करें.


HTML/JavaScript Box
STEP 5. > पुनः एक नए Pop-Up में एक खाली Box के जैसा खुलेगा अब इसके Title में "Like Us On Facebook" या फिर कोई अन्य चीज जो आप वहां पर लिखना चाहते हैं लिख दें.


Like Us on Facebook
STEP 6. > अब निचे दिए गए 'HTML Code' को Copy करें तथा वहाँ पर स्थित दुसरे Box 'Content' में इसे Paste कर दें. ध्यान रहे यहाँ पर आपने हमारे Facebook Page के URL के बदले अपने Facebook Page के URL से बदल दिया है.

Note : अपने Facebook Page का URL जानने के लिए अपने Facebook Page को Browser में खोलें तथा वहां पर Address Bar जो URL होता है उसे Copy कर लें. यही आपका Facebook Page का URL होता है.


Paste The Above CODE
STEP 7. > यहाँ पर आप width को अपनी इच्छानुसार बढ़ा या घटा सकते हैं ताकि ये आपके ब्लॉग के Sidebar में बिलकुल Fit बैठे :)

STEP 8. > अब Save पर क्लिक कर दें जिसके बाद ये Pop-Up अपने आप बंद हो जायेगा. अब आप इसे Drag (खिंच) कर के ऊपर या निचे कही भी ले जा सकते हैं जो जगह अच्छी लगे वहां पर ले जाकर ऊपर के दायें कोने में स्थित 'Save Arrangement' पर क्लिक कर दें.

तो ये थी आपके अपने Blogger Blog में Facebook Like Box को Add करने की आसान सी Hindi Tricks. मुझे पूर्ण आशा है कि आपको पसंद आई होगी.

Popular Posts

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Design & SEO by TechNetSurf. Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget